Asia 72
Indian transition and achievements down the ages. This is done with the help of multiple. projection techniques.Seeking to promote Peace and progress for Asia through economic co-operation" the Fair adopted for its symbol a stylised repre sentation of the hand of Buddha, a sign of freedom from fear and as a mark of bene-diction to all mankind. The elements of the insignia represent the initials of the Fair nomenclature. This insignia of Asia 72 appears on the 20 Paise stamp to be brought out on this occasion. A 9th century sculptural represen-tation of the hand of Buddha in 'Abhaya Mudra is adopted on the Rs. 1.45 stamp. The original sculpture is available in the Patna Museum.
The Posts & Telegraphs Department is proud to commemorate the opening of Asia 72 on 3rd November, 1972 through the issue of these stamps.
छः महाद्वीपों का मिलन-स्थल 'एशिया-72' तृतीय एशियाई अन्तरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का नाम है जो 'इकाफे' संस्था के रूप में है और जिसे हर तीसरे वर्ष किसी एशियाई राजधानी में आयोजित किया जाता है। यह मात्र इसी लिए एक
चिरस्मरणीय घटना बनने नहीं जा रहा, क्योंकि इसका आयोजन भारत में उसकी आजादी की 25 वी वर्षगांठ के
अवसर पर हो रहा है, बल्कि इसलिए भी कि अन्तर्राष्ट्रीय सद्भाव और सहयोग के क्षेत्र में इसके द्वारा एक नये अध्याय का श्रीगणेश होने जा रहा है। एशियाई देशों के बीच व्यापार की गति में तेजी लाने के साथ साथ, उनके बीच तथा दुनिया के दूसरे देशों के साथ भी, 'एशिया 72' द्वितीय विकास-दशक के दौर में व्यापार-प्रवाह के अन्तरालों पर सेतु-निर्माण का एक सुअवसर प्रदान करेगा।
इस महत्त्वपूर्ण अन्तरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए मथुरा रोड स्थित 346 हैक्टेयर में फैला हुआ प्रदर्शनी स्थल है, जो राजधानी के मध्य में स्थित होने और पर्यटकों के लिए
अत्यंत आकर्षक और लुभावने दृश्यों के कारण अपनी इस लाभजनक स्थिति के लिए सर्वथा अनूठा और गौरवास्पद है। वृक्षों, लताओं, झाड़ियों, रंग-विरंगे पौधों और कटे-घंटे फूलों की शोभा के कारण मेले की यह भूमि दर्शकों के नेत्रों को रंजक व खुशनुमा नजारों का आस्वाद कराएगी। प्रदर्शनी में 500,000 वर्ग फुट ढकी हुई जगह है। इसकी स्थायी संरचना बश्बूबी सोचविचार के बाद और इसी तरह अन्तर्राष्ट्रीय विशिष्टताओं के अनुसार इसमें सुनियोजित कक्ष भी तैयार किए गए हैं। सुदृढ़ सीमेंट व कंकरीट से निर्मित 'हाल आफ नेशन्स' अपने ढंग का सबसे बड़ा हाल है। इस स्थायी संरचना का ऊपरी शिखर 102 फुट ऊंचा है।
मेले में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन एक खुले सभामच और एक सिनेमा सह रंग मंच पर किए जाएंगे। नेहरू मंडप और ग्रामीण भारत की संरचना में भारत के राष्ट्र की रोमांचक अंतरंग झांकी देखी जा सकेगी। मेले का मुख्य आकर्षण 'भारत-72' प्रदर्शनी है। यह प्रदर्शनी भारत की युग-युग की यात्राओं और उपलब्धियों की कहानी कह
रही है। इसे बहुमुखी चित्र-प्रक्षेपण तकनीक की सहायता से सम्पन्न किया गया है।
'आर्थिक सहयोग के द्वारा एशिया के लिए शांति और प्रगति' में वृद्धि करने के उद्देश्य से इस मेले के लिए एक ऐसे प्रत्तीक का चुनाव किया गया है जिसमें 'अभय मुद्रा' में समस्त मानव-कल्याण-कामना के लिए बुद्ध का हाथ दर्शित है। इस प्रतीक चिह्न के रचना-अवयव मेले के नामकरण के प्रथमाक्षरों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इस अवसर पर निकलने वाले 20 पैसे के डाक टिकट पर 'एशिया-72' का यह प्रतीक-चिह्न मुद्रित है। । रुपये 45 पैसे के डाक टिकट पर बुद्ध का 'अभय मुद्रा' में हाथ अंकित है, जो 9वीं शताब्दी की एक मूर्ति पर आधारित है। मूल प्रतिमा पटना संग्रहालय में रखी हुई है।
डाक तार विभाग 3 नवम्बर, 1972 को प्रारंभ होने वाले 'एशिया-72' के मेले की स्मृति के उपलक्ष्य में इन स्मारक डाक टिकटों को निकाल कर अपने आपको गौरवान्वित अनुभव कर रहा है।
बिक्री की शर्ते
यदि आप विदेशों से नये डाक टिकट व प्रथम दिवस प्रावरण के आर्डर डाक-तार विभाग में भेजना चाहते हैं तो उन्हें भारतीय डाक टिकर संकलन ब्यूरो, बड़ा डाकघर, बम्बई के पते पर भेजिये। आर्डर के साथ ऐसा बैंक ड्राफ्ट या त्रास चेक भी भेजिये जो भारत में भुनाया जा सके ।
TERMS OF SALE
Overseas orders, placed with the P & T Department, for the supply of the new stamps and First Day Covers, should be addressed to the Indian Philatelic Bureau, G.P.O., Bombay. and be accompanied by a bank draft or crossed cheque encashable in India.
तकनीकी आंकड़े TECHNICAL DATA
जारी करने की तारीख Date of Issue 3-11-1972
मूल्य वर्ग Denominations 20 P. and Rs.१० और रु० 1.45
कुल आकार Overall Size 3.91×2.90सें.मी. 3.56 x 2.54cms. 35cms. स.मी.
प्रति शीट संख्या Number per Issue sheet 35
रंग Colour narangi orange
छिद्रण Perforation 13x13
जलचिह्न Watermark अशोक स्तम्भ के जल चिह्न वाले चिचिपे डाक टिकट काग पर मुद्रित
Ap watermarked adhesive stamp
मुद्रण प्रक्रिया Printing Process paper
#Philately #StampCollecting #StampCollection #StampCollector #Philatelist #PostageStamps #PostalHistory #StampAddict #PhilatelicCommunity #WorldOfStamps #StampEnthusiast #CollectingStamps #StampLovers #PhilatelicSociety #PhilatelicExhibition #StampDesign #CommemorativeStamps #DefinitiveStamps #RareStamps #StampArt #IndiaPostStamps #IndiaPhilately #IndianStamps #PhilatelyIndia #IndianPhilatelist #IndiaFDC #IndiaPostOffice #IndiaPostalDepartment #IndiaPostNews #IndiaPostHeritage #StampsOfIndia #IndiaPostCollectors #IndiaPostRelease #IndiaPostalHistory #InternationalYearOfCooperatives #Cooperatives2025 #IndiaPostFDC #StampRelease2024 #PhilatelyNews #NewStampIssue #PhilatelicRelease #StampOfTheDay #FDCCollection #StampGallery #StampCommunity #StampBlog #PhilatelicCollection #StampStory #PostalCollectors #PostalArt #StampsAreArt #StampGram #PhilatelyLove #StampHistory

Comments
Post a Comment